याद किए गए मुक्तिबोध, सम्मानित हुए मिश्र व जयप्रकाश

छत्‍तीसगढ़ के नक्षत्र व हिन्‍दी के सुप्रसिध्द साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध की स्मृति में महाराष्ट्र मंडल द्वारा स्थापित 'मुक्तिबोध सम्मान' विगत दिनों वरिष्ठ आलोचक डॉ. राजेंद्र मिश्र तथा दुर्ग के युवा साहित्यकार जयप्रकाश को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों की साधना को सम्मानित करने महाराष्ट्र मंडल ने यह सम्मान 1999 से प्रारंभ किया है। इसके तहत अंचल के 6 साहित्यकारों को सम्मानित किया जा चुका है। अब तक इस सम्मान से नारायणलाल परमार, श्यामलाल चतुर्वेदी, रमाकांत श्रीवास्तव, प्रभाकर चौबे, कुंतल गोयल तथा देवीसिंह चौहान को सम्मानित किया गया है। इस सम्मान समारोह के संयोजक अरुण काठोटे जी नें आवारा बंजारा संजीत त्रिपाठी जी के माध्‍यम से हमें जो जानकारी भेजी है उसे हम चित्रों सहित अपने पाठकों के लिए प्रस्‍तुत कर रहे हैं -  
याद किए गए मुक्तिबोध, सम्मानित हुए मिश्र व जयप्रकाश
अरूण काठोटे
छत्तीसगढ़ की सुपरिचित सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडल के तत्वावधान में पिछले दिनों रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में मुक्तिबोध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की सातवीं कड़ी में इस मर्तबा दो आलोचकों डॉ. राजेंद्र मिश्र (2008-09) तथा युवा लेखक जयप्रकाश को सत्र 2009-10 के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विदर्भ साहित्य संघ के उपाध्यक्ष, कवि डॉ. श्रीपाद भालचंद्र जोशी थे।
इस मौके पर सम्मानित वरिष्ठ आलोचक डॉ.राजेंद्र मिश्र ने कहा कि जीवन तथा जीवन से रचना उपजती है। इसलिए रचना हमेशा आलोचना से बड़ी होती है। वैचारिक स्वराज को जरूरी बताते हुए श्री मिश्र ने मुक्तिबोध का स्मरण कर उनके साहित्य के प्रभाव को रेखांकित किया। युवा आलोचक जयप्रकाश ने सम्मान को बेहद विनम्रता से स्वीकारने की वजह महाराष्ट्र मंडल की क्षेत्र में ख्याति तथा 75 बरसों की समर्पित सेवा भावना कहा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. जोशी ने इस अवसर पर 'आतंकवाद का माध्यम और माध्यमों का आतंक' इस विषय पर गंभीर विचार प्रगट किए। अपने तर्कों और तथ्यों को उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के जरिए भी पुष्ट किया।
श्री जोशी ने कहा कि आज शस्त्रों से मचाई जा रही हिंसा के बनिस्बत विचारों पर काबिज होता बाजारवाद और नष्ट होती वैचारिक क्षमता कहीं यादा हानिकारक है। माध्यम आज उन्हीं चीजों को परोस रहे हैं जिनसे उनका मुनाफा बढ़े। वैश्विक स्तर पर महाशक्तियां किस तरह इसे विस्तारित कर रही हैं, इसकी भी उन्होंने तथ्यों के साथ विवेचना की। आयोजन में मुक्तिबोध सम्मान के लिए गठित जूरी के सदस्य वरिष्ठ कवि विनोदकुमार शुक्ल, पत्रकारिता विवि के कुलपति सच्चिदानंद जोशी तथा युवा कवि डॉ. आलोक वर्मा के अलावा मुक्तिबोध परिवार से रमेश तथा दिवाकर मुक्तिबोध व बड़ी संख्या में सुधिजन उपस्थित थे। मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए समारोह की प्रतिष्ठा का संस्था के लिए महत्व प्रतिपादित किया। आयोजक द्वय अरुण काठोटे तथा रविंद्र ठेंगड़ी ने मराठी व हिंदी में प्रशस्ति पाठ का वाचन किया। श्री काठोटे ने समारोह के प्रारंभ से अब तक के विस्तार की जानकारी भी दी। उल्लेखनीय है कि सम्मान के तहत मंडल ने दोनों साहित्यकारों को ग्यारह-ग्यारह हजार की राशि, शॉल-श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

18 टिप्‍पणियां:

  1. अच्छा लगा जानकार.. रिपोर्ट की भाषा सुगठित है.. सौंदर्य है..

    जवाब देंहटाएं
  2. सुन्दर रिपोर्ट और परिचयात्मक तथ्य।

    जवाब देंहटाएं
  3. uttam sahityik upkram...........

    aap badhaai ke patra hain

    जवाब देंहटाएं
  4. सम्‍मान प्राप्‍तकर्ता और निर्णायक, आयोजक भी बधाई के पात्र हैं.

    जवाब देंहटाएं
  5. Sammaan ke liye Dr. Raajendra Mishra aur Jayprakaash jii ko anekaanek badhaaiyaan.

    Mahaaraashtra mandal ne kaii warshon tak mujhse bhii prastaav maange the aur maine har baar bastar ke varenya saahitykaar aadarniiy Laalaa Jagdalpurii jii kaa naam prastaavit kiyaa thaa kintu mandal ne unake naam ko tawajjo nahnin dii. Ulte huaa yeh ki mere dwaaraa har baar Laalaa jii kaa hii naam prastaawit kiyaa jaanaa paa kar mandal ne mujh se prastaav hii maanganaa band kar diyaa. Main is manch ke maadhyam se kewal yeh niwedan karnaa chaahuungaa ki kab tak chhalaa jaataa rahegaa bastar aur kis-kis ke dwaaraa chhalaa jaataa rahegaa? Dilli, Bhopaal aur ab Raipur ke dwaaraa bhii? Bastar kii charchaa kewal ghotul ko le kar...chatkhaare le-le kar? Kisii mahotsav mein aadivaasiyon kaa nritya parosanaa ho to bastar kaa aadivaasii! aur sammaan aadi kii baat ho to wah, ya yahaan kaa sarjak yaad nahin aataa. Bastar sambandhii koii jaankaarii kisii ko bhii chaahiye to usakii zubaan par Laalaa jii kaa naam aayegaa kintu unhein sammannit kiye jaane ke naam par we bhulaa diye jaayenge.....waah!
    Bhaaii Raajiv Ranjan Prasaad jii ne apne 'saahity-shilpii' mein bahut sahii likhaa hai: अगर आप लाला जगदलपुरी को नहीं जाने तो आप मुक्तिबोध को भी नहीं जानते ......

    जवाब देंहटाएं
  6. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  7. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  8. संजीव भाई ,
    सोचता हूं कि आपकी पोस्ट पर राहुल सिंह साहब के बाद ही टिपियाया करूं !

    उनकी टिप्पणी से प्रेरित सदभावना ये कि सर्व सुपात्रों को हमारी ओर से अशेष शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  9. जी
    मिश्र जी एवम मानस जी को बधाई

    जवाब देंहटाएं
  10. बढ़िया रिपोर्ट संजीव भईया.. सबको बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  11. Suchnaparak report ke liye Dhanyavad.Gajanaan Madhav Muktibodh ji ko naman.PLz. visit my new post.

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत बढ़िया रपट है .....आपका लेखन इसे प्रभावी बना गया है ....शुक्रिया

    जवाब देंहटाएं
  13. माध्य्मो का आन्तक ...निश्चित ही वजन दार विषय है,आज के परिवेश मे बहुत सार्थक ...

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियों का स्वागत है. (टिप्पणियों के प्रकाशित होने में कुछ समय लग सकता है.) -संजीव तिवारी, दुर्ग (छ.ग.)

लेबल

संजीव तिवारी की कलम घसीटी समसामयिक लेख अतिथि कलम जीवन परिचय छत्तीसगढ की सांस्कृतिक विरासत - मेरी नजरों में पुस्तकें-पत्रिकायें छत्तीसगढ़ी शब्द Chhattisgarhi Phrase Chhattisgarhi Word विनोद साव कहानी पंकज अवधिया सुनील कुमार आस्‍था परम्‍परा विश्‍वास अंध विश्‍वास गीत-गजल-कविता Bastar Naxal समसामयिक अश्विनी केशरवानी नाचा परदेशीराम वर्मा विवेकराज सिंह अरूण कुमार निगम व्यंग कोदूराम दलित रामहृदय तिवारी अंर्तकथा कुबेर पंडवानी Chandaini Gonda पीसीलाल यादव भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष Ramchandra Deshmukh गजानन माधव मुक्तिबोध ग्रीन हण्‍ट छत्‍तीसगढ़ी छत्‍तीसगढ़ी फिल्‍म पीपली लाईव बस्‍तर ब्लाग तकनीक Android Chhattisgarhi Gazal ओंकार दास नत्‍था प्रेम साईमन ब्‍लॉगर मिलन रामेश्वर वैष्णव रायपुर साहित्य महोत्सव सरला शर्मा हबीब तनवीर Binayak Sen Dandi Yatra IPTA Love Latter Raypur Sahitya Mahotsav facebook venkatesh shukla अकलतरा अनुवाद अशोक तिवारी आभासी दुनिया आभासी यात्रा वृत्तांत कतरन कनक तिवारी कैलाश वानखेड़े खुमान लाल साव गुरतुर गोठ गूगल रीडर गोपाल मिश्र घनश्याम सिंह गुप्त चिंतलनार छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ वंशी छत्‍तीसगढ़ का इतिहास छत्‍तीसगढ़ी उपन्‍यास जयप्रकाश जस गीत दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति धरोहर पं. सुन्‍दर लाल शर्मा प्रतिक्रिया प्रमोद ब्रम्‍हभट्ट फाग बिनायक सेन ब्लॉग मीट मानवाधिकार रंगशिल्‍पी रमाकान्‍त श्रीवास्‍तव राजेश सिंह राममनोहर लोहिया विजय वर्तमान विश्वरंजन वीरेन्‍द्र बहादुर सिंह वेंकटेश शुक्ल श्रीलाल शुक्‍ल संतोष झांझी सुशील भोले हिन्‍दी ब्‍लाग से कमाई Adsense Anup Ranjan Pandey Banjare Barle Bastar Band Bastar Painting CP & Berar Chhattisgarh Food Chhattisgarh Rajbhasha Aayog Chhattisgarhi Chhattisgarhi Film Daud Khan Deo Aanand Dev Baloda Dr. Narayan Bhaskar Khare Dr.Sudhir Pathak Dwarika Prasad Mishra Fida Bai Geet Ghar Dwar Google app Govind Ram Nirmalkar Hindi Input Jaiprakash Jhaduram Devangan Justice Yatindra Singh Khem Vaishnav Kondagaon Lal Kitab Latika Vaishnav Mayank verma Nai Kahani Narendra Dev Verma Pandwani Panthi Punaram Nishad R.V. Russell Rajesh Khanna Rajyageet Ravindra Ginnore Ravishankar Shukla Sabal Singh Chouhan Sarguja Sargujiha Boli Sirpur Teejan Bai Telangana Tijan Bai Vedmati Vidya Bhushan Mishra chhattisgarhi upanyas fb feedburner kapalik romancing with life sanskrit ssie अगरिया अजय तिवारी अधबीच अनिल पुसदकर अनुज शर्मा अमरेन्‍द्र नाथ त्रिपाठी अमिताभ अलबेला खत्री अली सैयद अशोक वाजपेयी अशोक सिंघई असम आईसीएस आशा शुक्‍ला ई—स्टाम्प उडि़या साहित्य उपन्‍यास एडसेंस एड्स एयरसेल कंगला मांझी कचना धुरवा कपिलनाथ कश्यप कबीर कार्टून किस्मत बाई देवार कृतिदेव कैलाश बनवासी कोयल गणेश शंकर विद्यार्थी गम्मत गांधीवाद गिरिजेश राव गिरीश पंकज गिरौदपुरी गुलशेर अहमद खॉं ‘शानी’ गोविन्‍द राम निर्मलकर घर द्वार चंदैनी गोंदा छत्‍तीसगढ़ उच्‍च न्‍यायालय छत्‍तीसगढ़ पर्यटन छत्‍तीसगढ़ राज्‍य अलंकरण छत्‍तीसगढ़ी व्‍यंजन जतिन दास जन संस्‍कृति मंच जय गंगान जयंत साहू जया जादवानी जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड जुन्‍नाडीह जे.के.लक्ष्मी सीमेंट जैत खांब टेंगनाही माता टेम्पलेट डिजाइनर ठेठरी-खुरमी ठोस अपशिष्ट् (प्रबंधन और हथालन) उप-विधियॉं डॉ. अतुल कुमार डॉ. इन्‍द्रजीत सिंह डॉ. ए. एल. श्रीवास्तव डॉ. गोरेलाल चंदेल डॉ. निर्मल साहू डॉ. राजेन्‍द्र मिश्र डॉ. विनय कुमार पाठक डॉ. श्रद्धा चंद्राकर डॉ. संजय दानी डॉ. हंसा शुक्ला डॉ.ऋतु दुबे डॉ.पी.आर. कोसरिया डॉ.राजेन्‍द्र प्रसाद डॉ.संजय अलंग तमंचा रायपुरी दंतेवाडा दलित चेतना दाउद खॉंन दारा सिंह दिनकर दीपक शर्मा देसी दारू धनश्‍याम सिंह गुप्‍त नथमल झँवर नया थियेटर नवीन जिंदल नाम निदा फ़ाज़ली नोकिया 5233 पं. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकार परिकल्‍पना सम्‍मान पवन दीवान पाबला वर्सेस अनूप पूनम प्रशांत भूषण प्रादेशिक सम्मलेन प्रेम दिवस बलौदा बसदेवा बस्‍तर बैंड बहादुर कलारिन बहुमत सम्मान बिलासा ब्लागरों की चिंतन बैठक भरथरी भिलाई स्टील प्लांट भुनेश्वर कश्यप भूमि अर्जन भेंट-मुलाकात मकबूल फिदा हुसैन मधुबाला महाभारत महावीर अग्रवाल महुदा माटी तिहार माननीय श्री न्यायमूर्ति यतीन्द्र सिंह मीरा बाई मेधा पाटकर मोहम्मद हिदायतउल्ला योगेंद्र ठाकुर रघुवीर अग्रवाल 'पथिक' रवि श्रीवास्तव रश्मि सुन्‍दरानी राजकुमार सोनी राजमाता फुलवादेवी राजीव रंजन राजेश खन्ना राम पटवा रामधारी सिंह 'दिनकर’ राय बहादुर डॉ. हीरालाल रेखादेवी जलक्षत्री रेमिंगटन लक्ष्मण प्रसाद दुबे लाईनेक्स लाला जगदलपुरी लेह लोक साहित्‍य वामपंथ विद्याभूषण मिश्र विनोद डोंगरे वीरेन्द्र कुर्रे वीरेन्‍द्र कुमार सोनी वैरियर एल्विन शबरी शरद कोकाश शरद पुर्णिमा शहरोज़ शिरीष डामरे शिव मंदिर शुभदा मिश्र श्यामलाल चतुर्वेदी श्रद्धा थवाईत संजीत त्रिपाठी संजीव ठाकुर संतोष जैन संदीप पांडे संस्कृत संस्‍कृति संस्‍कृति विभाग सतनाम सतीश कुमार चौहान सत्‍येन्‍द्र समाजरत्न पतिराम साव सम्मान सरला दास साक्षात्‍कार सामूहिक ब्‍लॉग साहित्तिक हलचल सुभाष चंद्र बोस सुमित्रा नंदन पंत सूचक सूचना सृजन गाथा स्टाम्प शुल्क स्वच्छ भारत मिशन हंस हनुमंत नायडू हरिठाकुर हरिभूमि हास-परिहास हिन्‍दी टूल हिमांशु कुमार हिमांशु द्विवेदी हेमंत वैष्‍णव है बातों में दम

छत्‍तीसगढ़ की कला, साहित्‍य एवं संस्‍कृति पर संजीव तिवारी एवं अतिथि रचनाकारों के आलेख

लूट का बदला लूट: चंदैनी-गोंदा

  विजय वर्तमान चंदैनी-गोंदा को प्रत्यक्षतः देखने, जानने, समझने और समझा सकने वाले लोग अब गिनती के रह गए हैं। किसी भी विराट कृति में बताने को ...