गूगल ने कल ब्लॉग को मनचाहा रूप और आकार देने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए इंटरफेस टेम्पलेट डिजाइनर की सुविधा प्रदान की है. गूगल की घोषणा के अनुसार वह अपने ब्लॉगर उपयोगकर्ताओं को अपने ब्लॉग को सरलतम तरीके से अधिक विशिष्ट बनाने के लिए, एक अतिरिक्त सुविधा टेम्पलेट डिजाइनर के रूप मे प्रदान कर रहा है.
हममे से अधिकतर ब्लॉगर चाहते हैं कि उनका ब्लॉग सुन्दर हो, डिजाईनर हो. जबकि ब्लॉगर के डिफाल्ट टेम्पलेट ज्यादा डिजाईनर नहीं हैं. इसीलिये ज्यादातर ब्लॉगर अपने ब्लॉग मे अपनी रुचि के अनुरूप फ्री ब्लॉगर टेम्पलेट से टेम्पलेट डाउनलोड कर ब्लॉग को वेब साइट की भांति बना लेते है या बनावा लेते हैं. किंतु इसके लिये सामान्य तकनीकि कुशलता की आवश्यकता होती है, कभी कभी यह थर्ड पार्टी टेम्पलेट रंगों, शब्दों के आकार और गैजेट लगाने मे पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान नही करती. इसके अतिरिक्त यह सुविधा ब्लॉगर के द्वारा स्वयं उपलब्ध नही कराये जाने के कारण उधारी ली गयी लगती है. अब इन सबका निदान गूगल की इस सुविधा से अवश्य मिलेगा. यह सुविधा अभी ब्लॉगर इन ड्राफ्ट मे उपलब्ध है. इसके लिये आपको डैशबोर्ड से लेआउट मे जाना होगा जहा आपको टेम्पलेट डिजाइनर की नयी सुविधा इस प्रकार नजर आयेगी -
ब्लॉग का संपूर्ण चोला बदलिये

बैकग्राउंड में चित्र या रंग बदलें

मनचाहा साईडबार जोडें

साईडबार, बैकग्राउंड, टैक्स्ट रंग व टैक्स्ट आकार बदलें

बहुत ही सामान्य तरीके से इनका प्रयोग कर आप अपने ब्लॉग को मनचाहा रंग-रूप दे सकते हैं. इस नए डिजाइनर सुविधा के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी हम आगामी पोस्टो मे देने का प्रयास करेंगे. अभी आप अपने किसी टेस्ट ब्लाग मे इसे प्रयोग कर देखे. मैने अपने एक ब्लाग मे प्रयोग किया है और दो कालम को तीन कालम किया .
संजीव तिवारी
संजीव तिवारी
