शब्द गठरिया बांध : अरूण कुमार निगम

हिन्दी कविता में छंद का अनुशासन जब से कमजोर हुआ है, हिन्दी की कविता जन मन से दूर होती गई है। छंद बंधन से मुक्त कवितायें एकांतिक पाठ के आग्रह के साथ ही विशिष्ठ पाठक वर्ग और बौद्धिक मनों में सीमित होती गई। बंधन मुक्त कविता नें अभिव्यक्ति के नव आलोक को जन्म तो दिया पर वह लोक के कंठों में तरंगित नहीं हो सकी। संभवत: आदि कवियों नें साहित्य को लोक कंठों में बसाने के लिए ही संस्कृत छंद शास्त्र में शब्दों का अनुशासन लिखा था। जिससे अनुशासित शब्दों से पिरोए गए वाक्यांश स्वमेव गीतात्मकता को जीवंत रखे।


अरूण कुमार निगम जी के पोते
यश निगम के हाथों में ‘शब्द गठरिया बाँध’
छत्तीसगढ़ में ऐसे ही एक जनकवि हुए जिनका नाम प्रदेश बड़े सम्मान के साथ लेता है, उनका नाम है जनकवि कोदूराम दलितदलित जी जितने अपने पद्य में अभिव्यक्त शब्दों के प्रति अनुशासित थे उतने ही अपने जीवन आर्दशों के प्रति वे अनुशासित थे। उन्हीं के जेष्ठ पुत्र अरूण कुमार निगम नें विरासत में मिली इस परम्परा को पल्लवित एवं पुष्पित किया। अरूण कुमार निगम जी के कविता साधना से निकले छंदबद्ध रचनाओं का संकलन 'शब्द गठरिया बांध' अंजुमन प्रकाशन, इलाहाबाद से अभी-अभी प्रकाशित हुई है। दोहा, सवैया, आल्हा, कहमुकरी, कुण्डलियॉं और विविध छंदों से युक्त इस संग्रह को पढ़ते हुए गीतों के अर्थ और भाव सहज रूप से ग्राह्य होकर हृदय में उतरते जाते हैं। इस संकलन में शब्दों की गठरी जब खुलती है तब शब्द बरबस बुदबुदानें और गुनगुनाने को मजबूर करते हैं।

विभिन्न विषयों और अलंकारों से युक्त इस संकलन में कवि आरंभ में ही, कलम की महिमा बहुत सहज रूप से दोहे में प्रस्तुत करते हुए कहता हैं -
मान और सम्मान की, नहीं कलम को भूख।
महक मिटे ना पुष्प की, चाहे जाये सूख।।
कवि की यही सहजता काव्य को उसके लक्ष्य- तक पहुंचाती है। संग्रह के 112 पृष्टों तक, हर पृष्ट में कवि अपने कलम से निरंतर विभिन्न विषयों के उपर उत्कृष्ट रचनाओं का सुवासित पुष्प बिखराते हैं। संग्रह के विभिन्न छंदों को पढ़ते हुए लगता है कि हम रीतिकालीन या भक्तिकालीन काव्य का पठन कर रहे हैं जबकि कवि समय के बंधन से मुक्त , निराला और पंत के साथ ही वर्तमान समय को भी अपने गीतों में पिरोते आगे बढ़ते हैं -
कार्तिक अगहन पूस ले, आता जब हेमंत।
तन की चाहत सोंचती, बनूँ निराला पन्त।।

हिन्दी साहित्य में कवियों नें प्रकृति का मनोहारी चित्रण किया है, हमारे काव्य साहित्य में ऋतु वर्णन के प्रचुर छंद विद्यमान है। इसके बावजूद आज भी जब कोई कवि ऋतुओं पर छंद लिखता है तो मन उसे पढ़कर आनंदित होता है। ऋतु, प्रकृति और पर्यावरण पर इस संग्रह में कवि नें भी खूबसूरत कलम चलाई है, सावन पर इस संग्रह में संग्रहित मालती सवैया देखें -
सावन पावन है मन भावन, हाय हिया हिचकोलत झूलै
बॉंटत बूंदनियॉं बदरी, बदरा रसिया रस घोरत झूलै
झॉंझर झॉंझ बजै झनकै, झमकै झुमके झकझोरत झूलै
ए सखि आवत लाज मुझे, सजना उत मोहि बिलोकत झूलै।

अरूण कुमार निगम जी के पास शब्दों का अपार भंडार है, उनकी कल्पना जब छंदों में श्रृंगार करती है तो इस तरह के सावन के दोहे बन पड़ते हैं -
भरे कल्पना छन्द में, इंद्रधनुष से रंग।
शब्दों का सावन करे, कुदरत को भी दंग।।
देख—देख श्रृंगार को, छलका रस श्रृंगार।
पानी—पानी वादियॉं, बदरा आये द्वार।।

मनभावन सावन जब आल्हा छंद में कवि द्वारा अभिव्यपक्त होता है तो उसके शब्द प्रयोग की कुशलता देखते बनती है -
चोट लगी वृक्षों को जब भी, होता घायल यह आकाश।
रो न सकी है आंखें इसकी, बादल इतना हुआ हताश।।
आने वाले कल से छीनी, तूने कलसे की हर प्यास।
आज मनाता जल से जलसे, कल की पीढ़ी खड़ी उदास।।

इसी तरह के ढेरों उदाहरणों से परिपूर्ण उत्कृष्ठ छंदों के इस संग्रह के कुछ उल्लेखनीय दोहे देखें, दीपावली में बने खीर के संबंध में, निर्जीव चूल्हे और प्रकृति का मानवीकरण बहुत सुन्दर रूप में अरूण जी इस दोहे में करते हैं -
मिट्टी का चूल्हा हॅंसा, सॅंवरा आज शरीर।
धूँआ चख—चख भागता, बटलोही की खीर।।

पर्यावरण पर कवि की चिन्ता दोहे में देखें -
बॉंझ मृदा होने लगी, हुई प्रदूषित वायु।
जल जहरीला हो रहा, कौन हाय दीर्घायु।।

मजदूरनी पर कवि की कल्प ना पर दोहा देखिए -
मौन हो गई चूड़ियॉं, बिंदिया भी चुपचाप।
पीर गज़ल गाती रही, धड़कन देती थाप।।

शब्दों शक्ति से परिपूर्ण कवि का मद्यपान पर दोहा देखें -
मैं की मय पीकर करे, मैं मैं मैं का जाप।
सुन मैं मय के बावरे, मैं मय दोनों पाप।।

इस पूरे संग्रह में एक से एक पद है जिनका उल्लेख यहॉं आवश्यक जान पड़ता है किन्तु यह संभव नहीं। मैं सिर्फ इस संग्रह से आपका परिचय करा रहा हूं, यह संग्रह shimply.com, flipkart.com और redgrab.com पर आन लाइन उपलब्ध और अरूण कुमार निगम जी के छंदों से साक्षात्कार कर सकते हैं। अरूण कुमार निगम जी के छंदों को आप उनके ब्लॉग मितानी गोठ में भी पढ़ सकते हैं। अरूण कुमार निगम जी सोशल मीडिया के चर्चित कवि हैं वे निरंतर कविता रचते हुए ओपन बुक्‍स आनलाईन एवं फेसबुक आदि के माध्यम से लगातार नव रचनाकारों को उत्साहित करते हुए छंद शास्त्र की शिक्षा दे रहे हैं एवं हिन्दी में खो रहे गीत को नई दिशा दे रहे हैं। प्रभावशाली व उपयुक्त शब्दों को जोड़-जोड़ कर गीत रचते निगम जी व्याकरण को अपना आधार मानते हैं। उन्होंनें अपने संग्रह के शीर्षक कविता में स्वयं लिखा है-
अक्षर—अक्षर चुन सदा, शब्द गठरिया बॉंध।
राह दिखाए व्याकरण, भाव लकुठिया बॉंध।।

- संजीव तिवारी

शब्द गठरिया बांध के विमोचन के समय के कुछ चित्र - 
 
देश के वरिष्ठ गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र तथा यश मालवीय के करकमलों से विमोचन इलाहबाद में
महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्विद्यालय क्षेत्रीय केंद्र इलाहबाद के सत्य प्रकाश मिश्र सभागार में लोकार्पण में उपस्थित साहित्यकार


विमोचन समारोह में कविता पाठ करते अरूण कुमार निगम
भिलाई के ग़ज़लकार गिरिराज भंडारी और इलबबद के साहित्यकार सौरभ पाण्डेय के साथ अरुण व सपना निगम
युवा ग़ज़लकार और अंजुमन प्रकाशन के संचालक वीनस केसरी इलाहबाद

लेबल

संजीव तिवारी की कलम घसीटी समसामयिक लेख अतिथि कलम जीवन परिचय छत्तीसगढ की सांस्कृतिक विरासत - मेरी नजरों में पुस्तकें-पत्रिकायें छत्तीसगढ़ी शब्द Chhattisgarhi Phrase Chhattisgarhi Word विनोद साव कहानी पंकज अवधिया सुनील कुमार आस्‍था परम्‍परा विश्‍वास अंध विश्‍वास गीत-गजल-कविता Bastar Naxal समसामयिक अश्विनी केशरवानी नाचा परदेशीराम वर्मा विवेकराज सिंह अरूण कुमार निगम व्यंग कोदूराम दलित रामहृदय तिवारी अंर्तकथा कुबेर पंडवानी Chandaini Gonda पीसीलाल यादव भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष Ramchandra Deshmukh गजानन माधव मुक्तिबोध ग्रीन हण्‍ट छत्‍तीसगढ़ी छत्‍तीसगढ़ी फिल्‍म पीपली लाईव बस्‍तर ब्लाग तकनीक Android Chhattisgarhi Gazal ओंकार दास नत्‍था प्रेम साईमन ब्‍लॉगर मिलन रामेश्वर वैष्णव रायपुर साहित्य महोत्सव सरला शर्मा हबीब तनवीर Binayak Sen Dandi Yatra IPTA Love Latter Raypur Sahitya Mahotsav facebook venkatesh shukla अकलतरा अनुवाद अशोक तिवारी आभासी दुनिया आभासी यात्रा वृत्तांत कतरन कनक तिवारी कैलाश वानखेड़े खुमान लाल साव गुरतुर गोठ गूगल रीडर गोपाल मिश्र घनश्याम सिंह गुप्त चिंतलनार छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ वंशी छत्‍तीसगढ़ का इतिहास छत्‍तीसगढ़ी उपन्‍यास जयप्रकाश जस गीत दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति धरोहर पं. सुन्‍दर लाल शर्मा प्रतिक्रिया प्रमोद ब्रम्‍हभट्ट फाग बिनायक सेन ब्लॉग मीट मानवाधिकार रंगशिल्‍पी रमाकान्‍त श्रीवास्‍तव राजेश सिंह राममनोहर लोहिया विजय वर्तमान विश्वरंजन वीरेन्‍द्र बहादुर सिंह वेंकटेश शुक्ल श्रीलाल शुक्‍ल संतोष झांझी सुशील भोले हिन्‍दी ब्‍लाग से कमाई Adsense Anup Ranjan Pandey Banjare Barle Bastar Band Bastar Painting CP & Berar Chhattisgarh Food Chhattisgarh Rajbhasha Aayog Chhattisgarhi Chhattisgarhi Film Daud Khan Deo Aanand Dev Baloda Dr. Narayan Bhaskar Khare Dr.Sudhir Pathak Dwarika Prasad Mishra Fida Bai Geet Ghar Dwar Google app Govind Ram Nirmalkar Hindi Input Jaiprakash Jhaduram Devangan Justice Yatindra Singh Khem Vaishnav Kondagaon Lal Kitab Latika Vaishnav Mayank verma Nai Kahani Narendra Dev Verma Pandwani Panthi Punaram Nishad R.V. Russell Rajesh Khanna Rajyageet Ravindra Ginnore Ravishankar Shukla Sabal Singh Chouhan Sarguja Sargujiha Boli Sirpur Teejan Bai Telangana Tijan Bai Vedmati Vidya Bhushan Mishra chhattisgarhi upanyas fb feedburner kapalik romancing with life sanskrit ssie अगरिया अजय तिवारी अधबीच अनिल पुसदकर अनुज शर्मा अमरेन्‍द्र नाथ त्रिपाठी अमिताभ अलबेला खत्री अली सैयद अशोक वाजपेयी अशोक सिंघई असम आईसीएस आशा शुक्‍ला ई—स्टाम्प उडि़या साहित्य उपन्‍यास एडसेंस एड्स एयरसेल कंगला मांझी कचना धुरवा कपिलनाथ कश्यप कबीर कार्टून किस्मत बाई देवार कृतिदेव कैलाश बनवासी कोयल गणेश शंकर विद्यार्थी गम्मत गांधीवाद गिरिजेश राव गिरीश पंकज गिरौदपुरी गुलशेर अहमद खॉं ‘शानी’ गोविन्‍द राम निर्मलकर घर द्वार चंदैनी गोंदा छत्‍तीसगढ़ उच्‍च न्‍यायालय छत्‍तीसगढ़ पर्यटन छत्‍तीसगढ़ राज्‍य अलंकरण छत्‍तीसगढ़ी व्‍यंजन जतिन दास जन संस्‍कृति मंच जय गंगान जयंत साहू जया जादवानी जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड जुन्‍नाडीह जे.के.लक्ष्मी सीमेंट जैत खांब टेंगनाही माता टेम्पलेट डिजाइनर ठेठरी-खुरमी ठोस अपशिष्ट् (प्रबंधन और हथालन) उप-विधियॉं डॉ. अतुल कुमार डॉ. इन्‍द्रजीत सिंह डॉ. ए. एल. श्रीवास्तव डॉ. गोरेलाल चंदेल डॉ. निर्मल साहू डॉ. राजेन्‍द्र मिश्र डॉ. विनय कुमार पाठक डॉ. श्रद्धा चंद्राकर डॉ. संजय दानी डॉ. हंसा शुक्ला डॉ.ऋतु दुबे डॉ.पी.आर. कोसरिया डॉ.राजेन्‍द्र प्रसाद डॉ.संजय अलंग तमंचा रायपुरी दंतेवाडा दलित चेतना दाउद खॉंन दारा सिंह दिनकर दीपक शर्मा देसी दारू धनश्‍याम सिंह गुप्‍त नथमल झँवर नया थियेटर नवीन जिंदल नाम निदा फ़ाज़ली नोकिया 5233 पं. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकार परिकल्‍पना सम्‍मान पवन दीवान पाबला वर्सेस अनूप पूनम प्रशांत भूषण प्रादेशिक सम्मलेन प्रेम दिवस बलौदा बसदेवा बस्‍तर बैंड बहादुर कलारिन बहुमत सम्मान बिलासा ब्लागरों की चिंतन बैठक भरथरी भिलाई स्टील प्लांट भुनेश्वर कश्यप भूमि अर्जन भेंट-मुलाकात मकबूल फिदा हुसैन मधुबाला महाभारत महावीर अग्रवाल महुदा माटी तिहार माननीय श्री न्यायमूर्ति यतीन्द्र सिंह मीरा बाई मेधा पाटकर मोहम्मद हिदायतउल्ला योगेंद्र ठाकुर रघुवीर अग्रवाल 'पथिक' रवि श्रीवास्तव रश्मि सुन्‍दरानी राजकुमार सोनी राजमाता फुलवादेवी राजीव रंजन राजेश खन्ना राम पटवा रामधारी सिंह 'दिनकर’ राय बहादुर डॉ. हीरालाल रेखादेवी जलक्षत्री रेमिंगटन लक्ष्मण प्रसाद दुबे लाईनेक्स लाला जगदलपुरी लेह लोक साहित्‍य वामपंथ विद्याभूषण मिश्र विनोद डोंगरे वीरेन्द्र कुर्रे वीरेन्‍द्र कुमार सोनी वैरियर एल्विन शबरी शरद कोकाश शरद पुर्णिमा शहरोज़ शिरीष डामरे शिव मंदिर शुभदा मिश्र श्यामलाल चतुर्वेदी श्रद्धा थवाईत संजीत त्रिपाठी संजीव ठाकुर संतोष जैन संदीप पांडे संस्कृत संस्‍कृति संस्‍कृति विभाग सतनाम सतीश कुमार चौहान सत्‍येन्‍द्र समाजरत्न पतिराम साव सम्मान सरला दास साक्षात्‍कार सामूहिक ब्‍लॉग साहित्तिक हलचल सुभाष चंद्र बोस सुमित्रा नंदन पंत सूचक सूचना सृजन गाथा स्टाम्प शुल्क स्वच्छ भारत मिशन हंस हनुमंत नायडू हरिठाकुर हरिभूमि हास-परिहास हिन्‍दी टूल हिमांशु कुमार हिमांशु द्विवेदी हेमंत वैष्‍णव है बातों में दम

छत्‍तीसगढ़ की कला, साहित्‍य एवं संस्‍कृति पर संजीव तिवारी एवं अतिथि रचनाकारों के आलेख

लूट का बदला लूट: चंदैनी-गोंदा

  विजय वर्तमान चंदैनी-गोंदा को प्रत्यक्षतः देखने, जानने, समझने और समझा सकने वाले लोग अब गिनती के रह गए हैं। किसी भी विराट कृति में बताने को ...