आरंभ Aarambha सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छत्‍तीसगढ़ की कला, साहित्‍य एवं संस्‍कृति पर संजीव तिवारी एवं अतिथि रचनाकारों के आलेख

लूट का बदला लूट: चंदैनी-गोंदा

  विजय वर्तमान चंदैनी-गोंदा को प्रत्यक्षतः देखने, जानने, समझने और समझा सकने वाले लोग अब गिनती के रह गए हैं। किसी भी विराट कृति में बताने को बहुत कुछ होता है । अब हमीं कुछ लोग हैं जो थोड़ा-बहुत बता सकते हैं । यह लेख उसी ज़िम्मेदारी के तहत उपजा है...... 07 नवम्बर 1971 को बघेरा में चंदैनी-गोंदा का प्रथम प्रदर्शन हुआ। उसके बाद से आजपर्यंत छ. ग. ( तत्कालीन अविभाजित म. प्र. ) के लगभग सभी समादृत विद्वानों, साहित्यकारों, पत्रकारों, समीक्षकों, रंगकर्मियों, समाजसेवियों, स्वप्नदर्शियों, सुधी राजनेताओं आदि-आदि सभी ने चंदैनी-गोंदा के विराट स्वरूप, क्रांतिकारी लक्ष्य, अखण्ड मनभावन लोकरंजन के साथ लोकजागरण और लोकशिक्षण का उद्देश्यपूर्ण मिशन, विस्मयकारी कल्पना और उसका सफल मंचीय प्रयोग आदि-आदि पर बदस्तूर लिखा। किसी ने कम लिखा, किसी ने ज़्यादा लिखा, किसी ने ख़ूब ज़्यादा लिखा, किसी ने बार-बार लिखा। तब के स्वनामधन्य वरिष्ठतम साहित्यकारों से लेकर अब के विनोद साव तक सैकड़ों साहित्यकारों की कलम बेहद संलग्नता के साथ चली है। आज भी लिखा जाना जारी है। कुछ ग़ैर-छत्तीसगढ़ी लेखक जैसे परितोष चक्रवर्ती, डॉ हनुमंत नायडू जैसों

सिरपुर के संबंध में एक महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज

छत्‍तीसगढ़ में स्थित सिरपुर का महत्‍व अब सर्वविदित है। सोमवंशी शासकों के काल में जब यह क्षेत्र दक्षिण कौसल के नाम से जाना जाता था तब इसकी राजधानी सिरपुर ही थी जिसे श्रीपुर कहा जाता था। विद्धानों नें कहा है कि कला के शाश्वत नैतिक मूल्यों एवं मौलिक स्थापत्य शैली के साथ-साथ धार्मिक सौहार्द्र तथा आध्यात्मिक ज्ञान-विज्ञान के प्रकाश से आलोकित सिरपुर भारतीय कला के इतिहास में विशिष्ट कला तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध है। इस नगरी का अब अस्तित्‍व ही शेष है, वर्तमान समय में इसके वैभव की परिकल्‍पना को साकार करने के लिए यहॉं यत्र तत्र पुरातात्विक अवशेष आज भी शेष हैं। इन पुरातात्विक अवशेषों का विश्‍लेषण करते हुए सिरपुर पर शोध तो कितनों ही हुए हैं किन्‍तु पुस्‍तकाकार रूप में इस नगरी के वैभव को उकेरता हुआ कोई एकाग्र ग्रंथ अभी तक नहीं आ पाया था। ललित शर्मा की किताब ‘सिरपुर : एक सैलानी की नजर में’ जब हमारी नजर पड़ी तो प्रसन्‍नता हुई। यायावर ब्‍लॉगर ललित शर्मा देश के विभिन्‍न पुरातात्विक स्‍थलों के संबंध में कलम चलाते रहे हैं एवं उन्‍होंनें कई पुरातात्विक रहस्‍य उद्घाटित भी किया है। इस कारण उनकी इस किताब

छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास: गुरतुर छत्तीसगढ़ी

(संदर्भ – रायपुर साहित्य महोत्सव) रायपुर साहित्य महोत्सव, छत्तीसगढ़ में अपने तरह का पहला आयोजन था जिसमें हिंदी और क्षेत्रीय भाषा छत्तीसगढी को विशेष रूप से फोकस किया गया था। यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि, इस आयोजन के विभिन्न सत्रों में हमारी क्षेत्रीय भाषा और अस्मिता पर चर्चा हुई। पूरे कार्यक्रम में लगभग चौदह सत्रों में हमारी भाषा, साहित्य और संस्कृति पर बात हुई। हमारी भाषा, साहित्य और संस्कृति के महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करने के लिए यह कार्यक्रम एक बहुत बडा मंच बना। इस आयोजन में सभी सत्रों के लिए लगभग एक घंटे का समय निर्धरित था। सीमित समय मे विषय विशेषज्ञ से मूल बातों को सामने लाना लगभग असंभव होता है किन्‍तु वैश्विक फलक पर इससे सम्मिलत विषयों पर विमर्श का उद्देश्य पूरा होता है। अनके सत्रों के मध्य ऐसे ही एक घंटे मे छत्तीसगढी भाषा की मधुरता पर 'गुरतुर छत्तीसगढ़ी' के नाम से एक सत्र था, जिसमें बतौर सूत्रधार मुझे विषय को सामने रखते हुए वक्ताओं से छत्तीसगढी भाषा में अंतर्निहित व्यंजकता, ध्वन्यात्मकता और शब्द शक्ति के साथ माधुर्य गुणों के संबंध में महत

कहानी के स्वरुप मे बदलाव की आवश्यकता है : प्रो.जयप्रकाश

दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति द्वारा हिंदी कहानियो की विकास यात्रा पर रविवार संध्या एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मेँ वरिष्ठ कथाकार गुलबीर सिंह भाटिया ने अपनी कहानी "खचरि मुस्कान" का पाठ किया एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ परदेशी राम वर्मा ने अपनी कहानी "थप्पड़" का पाठ किया। इन कहानियों पर आलोचनात्मक टिप्पणी देते हुए चर्चित कथाकार लोक बाबू ने कहा कि, गुलबीर सिंह की कहानी अपनी बुनावट मेँ सशक्त है जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने मेँ सक्षम है। कथा के नायक विनोद के माध्यम से कथाकार ने अपनी संदेशात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की है। सामयिक परिवेश मेँ बुनी गई कहानी मेँ सरस्वती के बेटे का दाखिला कथा के चरम को व्यक्त करती है। उन्होंने परदेशीराम वर्मा की कहानी "थप्पड़" पर कहा कि परदेसी राम छत्तीसगढ़ के परिवेश की कथाएँ लिखते हैं। उनका केंद्रीय परिवेश किसी भी कहानी मेँ बदलता नहीँ है। वे छत्तीसगढी की लोकप्रिय देशज शब्दोँ का प्रयोग करते हैं। इस कहानी मेँ लोककला की दुर्दशा का जीवंत चित्रण है। कहानी के नायक देवदास के हम चश्मदीद हैं जो थप्पड़ के रुप मेँ सामने आया है।