भारतीयता की भावना के साथ नेट मित्रों को जगमग छत्‍तीसगढ़ से परिचित कराने हेतु एक प्रयास. इस ब्‍लाग में आपका एवं आपके टिप्‍पणियों का स्‍वागत है.

2009/09/15

मुक्तिबोध की यादें : रायपुर से

विगत दिनों रायपुर में मुक्तिबोध के निर्वाण तिथि 11 सितम्‍बर को उन्‍हें याद करते हुए शव्‍दशिल्‍पी इकत्रित हुए.जिसमें मुक्तिबोध की स्‍मृतियां मुखरित हुई.प्रसिद्ध कवि अशोक बाजपेयी ने अपने उद्गार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि मुक्तिबोध ने अपनी 47 वर्ष की अल्पायु में जो कीर्ति हासिल की वह बहुत कम साहित्यकारों ने अर्जित की। वे हिंदी साहित्य के एकमात्र गोत्रहीन कवि-आलोचक थे जिनकी परंपरा में कोई पूर्वज परिलक्षित नहीं होता। मुक्तिबोध को आत्मवियोग का कवि बताते हुए उन्होंने कहा कि वे अंर्तकथा के कवि थे। अज्ञेय के अलावा वे नागाजरुन तथा त्रिलोचन के भी विलोम थे। वे जनप्रिय तो नहीं लेकिन जनधर्मी कवि अवश्य थे। समारोह में उपस्थित साहित्यकार दूधनाथ सिंह ने उन्हें विश्व मानस का कवि बताते हुए कहा कि इतिहास किस तरह लिखा जाए यह मुक्तिबोध ने ‘इतिहास का अनुनमामित’ में बखूबी दर्शाया है। मुक्तिबोध की राजनैतिक दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की भारतीय तथा वैश्विक राजनीतिक परिवेश पर की गई टिप्पणियां की प्रासंगिकता का उल्लेख किया।

आयोजन के पहले सत्र में मुक्तिबोध की कविताओं तथा कहानियों का पाठ किया गया। सुप्रसिद्ध कवि विनोदकुमार शुक्ल ने मुक्तिबोध की ‘मुझे कदम-कदम पर’ कविता का पाठ किया। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद जोशी ने मुक्तिबोध की कहानी ‘समझौता’ का वाचन किया। इसी कड़ी में परितोष चक्रवर्ती ने ‘लकड़ी का रावण’, राजेंद्र मिश्र ने मुक्तिबोध की साहित्यिक डायरी के चुनिंदा अंश पढ़े। सुभाष मिश्र ने ‘भूल गलती’ तथा चंद्रकुमार जैन ने ‘मैं तुम लोगों से दूर हूं’ कविता का पाठ किया। इस अवधि पर तीन पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अशोक बाजपेयी, दूधनाथ सिंह तथा विनोदकुमार शुक्ल ने मुक्तिबोध की तीन किताबों ‘शेष-अशेष’, ‘भारत : इतिहास और संस्कृति’ तथा ‘जब प्रश्न चिन्ह बौखला उठे’ का विमोचन किया। इसी अवसर पर मुक्तिबोध पर केंद्रित तथा राजेंद्र मिश्र द्वारा संपादित पुस्तक ‘केवल एक लालटेन के सहारे’ का विमोचन भी श्री बाजपेयी ने किया। पुस्तकों के प्रकाशक राजकमल प्रकाशन के अशोक महेश्वरी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।

संजीव तिवारी

10 (टिप्पणी):

Ram said...

Just install Add-Hindi widget button on your blog. Then u can easily submit your pages to all top Hindi Social bookmarking and networking sites.

Hindi bookmarking and social networking sites gives more visitors and great traffic to your blog.

Click here for Install Add-Hindi widget

अर्शिया said...

इस महत्वपूर्ण प्रस्तुति के लिए बधाई।
{ Treasurer-S, T }

ARTISAN said...

साहित्य जगत के मूर्धन्य साहित्य कारों का समाचार देकर आपने दो धन्य कर दिए

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) said...

अच्छी जानकारी.. हैपी ब्लॉगिंग

सुनीता शानू said...

गत वर्ष मुक्तिबोध को पढ़ा बहुत अच्छा लगा। चाँद का मुह टेढ़ा है संग्रह में "अंधेरें में" नामक कविता मुझे बहुत पसंद हैं। यहाँ आपके आलेख ने यादों को फ़िर से ताजा कर दिया। धन्यवाद संजीव जी।

usha rai said...

आपने बडी अच्छी जानकारी दी !आपका
बहुत बहुत धन्यवाद !
मुक्तिबोध में आज का भ्रष्ट समाज दीखता
है !

शरद कोकास said...

मै भोपाल मे " महत्व भगवत रावत " कार्यक्रम मे शामिल होने गया था आज ही लौटा हूँ । इस कार्यक्रम की रपट यहाँ पढ़ने को मिल गई । धन्यवाद ।

pragya said...

मुक्तिबोध पर आपने जो आलेख पोस्ट किया उसके लिए आपको बधाई !! अशोक वाजपेयी और राजेंद्र मिश्र जैसे लोगों की उपस्थिति !! पढ़कर ख़ुशी हुई!!
... मुक्तिबोध की कविता चाँद का मुंह टेढा है अप्रतिम लगती है हमें ..बीडी के साथ उनकी फोटो सर्वहारा का प्रतीक लगाती है

ज्ञानदत्त पाण्डेय | Gyandutt Pandey said...

गजानन माधव मुक्तिबोध को बहुत पढ़ा नहीं है पर जितना उनके बारे में पढ़ा है - उससे उनका तिलस्म गहराता जाता है!

Suman said...

good

Post a Comment

मैं अकेला ही चला था जानिबे मंजिल