कहानी : नदी, मछली और वह (Kahani Vinod Sao) सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्‍तीसगढ़ की कला, साहित्‍य एवं संस्‍कृति पर संजीव तिवारी एवं अतिथि रचनाकारों के आलेख

लूट का बदला लूट: चंदैनी-गोंदा

  विजय वर्तमान चंदैनी-गोंदा को प्रत्यक्षतः देखने, जानने, समझने और समझा सकने वाले लोग अब गिनती के रह गए हैं। किसी भी विराट कृति में बताने को बहुत कुछ होता है । अब हमीं कुछ लोग हैं जो थोड़ा-बहुत बता सकते हैं । यह लेख उसी ज़िम्मेदारी के तहत उपजा है...... 07 नवम्बर 1971 को बघेरा में चंदैनी-गोंदा का प्रथम प्रदर्शन हुआ। उसके बाद से आजपर्यंत छ. ग. ( तत्कालीन अविभाजित म. प्र. ) के लगभग सभी समादृत विद्वानों, साहित्यकारों, पत्रकारों, समीक्षकों, रंगकर्मियों, समाजसेवियों, स्वप्नदर्शियों, सुधी राजनेताओं आदि-आदि सभी ने चंदैनी-गोंदा के विराट स्वरूप, क्रांतिकारी लक्ष्य, अखण्ड मनभावन लोकरंजन के साथ लोकजागरण और लोकशिक्षण का उद्देश्यपूर्ण मिशन, विस्मयकारी कल्पना और उसका सफल मंचीय प्रयोग आदि-आदि पर बदस्तूर लिखा। किसी ने कम लिखा, किसी ने ज़्यादा लिखा, किसी ने ख़ूब ज़्यादा लिखा, किसी ने बार-बार लिखा। तब के स्वनामधन्य वरिष्ठतम साहित्यकारों से लेकर अब के विनोद साव तक सैकड़ों साहित्यकारों की कलम बेहद संलग्नता के साथ चली है। आज भी लिखा जाना जारी है। कुछ ग़ैर-छत्तीसगढ़ी लेखक जैसे परितोष चक्रवर्ती, डॉ हनुमंत नायडू जैसों

कहानी : नदी, मछली और वह (Kahani Vinod Sao)



विनोद साव

हम सबने कार से उतरकर जमीन पर पांव धरा तो पैरों को बड़ा सुकुन मिला और इसलिए मन को भी। लम्बी यात्रा के बाद जब कभी भी हम धरती पर पांव धरते हैं एकदम हल्के हो जाते हैं। सारी थकान मिट जाती है। जैसे खेल थककर आए बच्चे को मां की गोद मिल गई हो। मातृत्व का यह एहसास शायद उन्हें और अधिक होता है जिनकी मां असमय छिन गई होती हैं। मुझे हो रहा था।

`आइये.. जूते उतार लीजिए और पांव धो लीजिए पहले।` उस नारियल बेचने वाले युवक ने कहा था जैसे घर आए पहुने को कोई कहता हो।

`संगम किस तरफ है?` मैंने उतावलेपन से पूछा था।

`इस तरफ।` उसने अपनी बांयीं ओर ईशारा किया था।

`दूर है ?`

नहीं.. बस दो मिनट का रास्ता है?`

हम मंदिरों को छोड़कर नदी की ओर आ गए थे। मंदिर दर्शन की आस से कहीं ज्यादा नदी की प्यास थी। यह प्यास नदी के जल की नहीं थी बल्कि नदी के दर्शन की थी। ऐसा अक्सर लगता है कि इन मंदिरों का अस्तित्व तो नदियों के कारण है। अगर ये नदियां नहीं होतीं तो मंदिर भी नहीं होते। न कोई मेला यहां भरता न संस्कृति की कोई विरासत होती।

नदी के किनारे एक कतार में खड़े पेड़ों को देखकर लगा कि जैसे वे हमारी प्रतीक्षा में खड़े हों। वे अक्सर किसी साधक की मुद्रा में खड़े मिलते हैं। एक ही जगह खड़े होने की किसी दीर्घ साधना में लीन। जैसे उन्हें पहले से ही मालूम हो नदी से मिलने आने वालों की खबर। और केवल उन्हें ही मालूम रहता है कि किस नदी में कितना पानी बह चुका है।


हम झुरमुटों के बीच पगडंडी पर चल रहे थे। परिवार जब कभी घर से बाहर होता है तो भी अपने मुखिया से निर्देशित होता है। घर के भीतर का वरिष्ठता क्रम अक्सर बाहर भी बना होता है। सब मेरी ओर देखते रहते हैं कि मैं कब क्या निर्देश करता हूं जबकि मेरा ध्यान अपने जैविकीय परिवार से दूर नैसर्गिक परिवार की ओर है - जहां नदी, घाट, जंगल, पेड़, फूल और उनमें विचरण करने वाले जीव जन्तु हैं। मैं तेज कदम आगे बढ़ाता हूं।

`आपको तो हमेशा जल्दी रहती है।` यह चंदा की आवाज थी चिरपरिचित गृहणियों की तरह। उसके पीछे आभा थी और आभा के पीछे संतू था। आभा के पीछे संतू को ही होना था जिसने उसके पीछे फेरे लिए थे। विनी आगे दौड़ी जा रही थी किसी निर्मल और सुन्दर नदी की की तरह।

सदियों से खड़े पेड़ों की भुजंगाकार शाखाएं एक दूसरे से गहरे आलिंगन में आबद्ध थींं। उनके आलिंगन के बीच जो थोड़ी जगह बन गई थी वहां से आसमानी रंग झिलमिला रहा था। यह झिलमिलाहट नीचे थी। उपर सपाट आसमानी और नीचे झिलमिल।


हम पेड़ों के झुण्ड को पार कर किनारे पर आ गए थे। इस पार अपार जलराशि थी दो नदियों के संगम से। पेड़ों के बीच से जो झिलमिल आसमानी रंग दिख रहा था वह इस जलराशि का था। मैंने सूखी मिट्टी का हिस्सा जान अपना पैर एक किनारे पर रखा था जिसमें पैर जा धंसा था।

`आपको तो हड़बडी रहती है। बूढ़े हो गए हैं तब भी।` यह चंदा की दूसरी बार आवाज

थी जिसमें उसके चिरपरिचित चिंतामय वाक्य में एक और वाक्य जुड़ गया था।

नदी के उस पार डेरा था। मनुष्य और उसकी जिजीविषा का डेरा। नदी का वह पाट उंचा था किसी टीले के माफिक। टीले पर बसा डेरा था किसी पोट्रेट की तरह। जैसे किसी चित्रकार की कला के पात्र जीवन्त हो उठे हों और वे अपनी डोंगी में सवार होने के लिए जाल लेकर निकल पड़े हों ढलान की ओर।

`नाव तो किसी कागज की किश्ती की तरह दिख रही है।` यह विनी की भावभीनी आवाज थी। विनी ने उन दिनों को याद किया जब उसने आंगन के बरसाती पानी में कागज की नाव बनाकर छोड़ा था। नाव करीब आ रही थी किसी डिजीटल कैमरे पर क्रमश: इनलार्ज होते चित्र की तरह। नाव से आए कुछ लोगों ने जमीन पर पांव धरा तो लगा कि कैमरे में समाए हुए लोग बाहर आ गए हैंे।


`एक फोटो हो जाए।` संतू ने नाव देख कैमरा उठाकर आभा, चंदा और विनी से कहा `तुम लोगों के चित्र मैं अखबारों में छपवाउंगा। नदी, नाव और नारी के चित्रों की आजकल मीडिया में बहुत मांग है।`

`पता नहीं..नदी में ऐसा क्या है! कि इसे देखते हुए आंखें थकती नहीं। मन अघाता नहीं है।` मन भीतर ही भीतर बोल रहा था `बस देखते रहो जैसे एक बच्चा अपनी ममतामयी मां को देखता है। कोई नवजवान अपनी लावण्यमयी प्रेयसी को देखता है। कोई बूढ़ा इन्सान अपनी किलकारी भरती बेटी को देखता है। हर किसी को अपनी अलग छटा दिखाती है नदी.. एक सम्पूर्ण स्त्री की तरह। कभी स्त्री की तरह समर्पण..तो कभी स्त्री की तरह महामाया `शक्ति रुपेण संस्थिता:`

`बीच में कितना गहरा है?` विनी ने पूछा।

`तीन बांस।` नाव किनारे लगाते लड़के ने बताया।

एक सामुदायिक भवन की तख्ती पर लिखा था `नहाने धोने का काम घाट पर करें। खतरे से बचें।`

`घाट कहां है?` आभा ने पूछा।

`थोडा आगे।` नाव को वापस ले जाते लड़कों ने जवाब दिया। वे लौट रहे थे अपने डेरे की ओर।

`तुम्हारे डेरे का कुछ नाम है?` चन्दा ने पूछा जो अक्सर कम बोलती है। उन लड़कों को देखकर शायद उसे पिछले बरस खोए अपने बेटे की याद आई।


`हां.. मांझी डेरा। लखना गांव का।` लड़के ने चप्पू चलाकर किनारे को छोड़ते हुए कहा था।

वे दिन में कई बार आते हैं इस पार ताकि फिर लौट सकें अपने डेरे की ओर। उस पार डेरा और बीच में दो नदियों के संगम की अथाह जलराशि। जिसको पार करना उनके रोजमर्रा का काम है। और इन्हीं रोजमर्रा के कामों के बीच है उनके जीवन की आशा।

`बोलो दुर्गा मैया की.. जय!` दूर कोई कोलाहल सुनाई दिया था। डेरे के नीचे रहने वालों का समूह दिखा था। वह विसर्जन का दृश्य था। मैने कहा `चाहे कुछ भी हो प्रकृति की सुन्दरता तभी तक है जब तक उसके केन्द्र में मनुष्य है।`

`हां..मनुष्य के बिना इन सबों का क्या मोल?` यह संतू की धीमी आवाज थी, जो बहुत कम अपनी असहमति व्यक्त करता है।

`देखो मछलियां!` विनी ने चहकते हुए दिखलाया। घाट के नीचे उसके पांव पानी में थोड़े डूबे हुए थे `मछलियों से पानी में गुदगुदी हो रही है।` उसका कमसीन चेहरा विभोर हो उठा था। हम सबने उसकी ओर देखा मानों नदी, पानी, मछली और वह सब एक हो उठे हों।

विनोद साव, मुक्तनगर, दुर्ग छत्तीसगढ़ ४९१००१

मो. ९३०११४८६२६

टिप्पणियाँ

  1. विनोद जी की कहानी पढ़ना अति आनन्द दायक रहा. इस प्रस्तुति के लिये आपका आभार.

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही अच्छी कहानी ।
    आगे भी ऐसी कहानियो का इंतजार रहेगा।

    जवाब देंहटाएं
  3. कुछ क्षणो के लिये लगा की ,मै महानदी के किनारे पहुंच गया हूँ !! बहूत अच्छा लगा पढ्कर""

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणियों का स्वागत है. (टिप्पणियों के प्रकाशित होने में कुछ समय लग सकता है.) -संजीव तिवारी, दुर्ग (छ.ग.)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भट्ट ब्राह्मण कैसे

यह आलेख प्रमोद ब्रम्‍हभट्ट जी नें इस ब्‍लॉग में प्रकाशित आलेख ' चारण भाटों की परम्परा और छत्तीसगढ़ के बसदेवा ' की टिप्‍पणी के रूप में लिखा है। इस आलेख में वे विभिन्‍न भ्रांतियों को सप्रमाण एवं तथ्‍यात्‍मक रूप से दूर किया है। सुधी पाठकों के लिए प्रस्‍तुत है टिप्‍पणी के रूप में प्रमोद जी का यह आलेख - लोगों ने फिल्म बाजीराव मस्तानी और जी टीवी का प्रसिद्ध धारावाहिक झांसी की रानी जरूर देखा होगा जो भट्ट ब्राह्मण राजवंश की कहानियों पर आधारित है। फिल्म में बाजीराव पेशवा गर्व से डायलाग मारता है कि मैं जन्म से ब्राह्मण और कर्म से क्षत्रिय हूं। उसी तरह झांसी की रानी में मणिकर्णिका ( रानी के बचपन का नाम) को काशी में गंगा घाट पर पंड़ितों से शास्त्रार्थ करते दिखाया गया है। देखने पर ऐसा नहीं लगता कि यह कैसा राजवंश है जो क्षत्रियों की तरह राज करता है तलवार चलता है और खुद को ब्राह्मण भी कहता है। अचानक यह बात भी मन में उठती होगी कि क्या राजा होना ही गौरव के लिए काफी नहीं था, जो यह राजवंश याचक ब्राह्मणों से सम्मान भी छीनना चाहता है। पर ऊपर की आशंकाएं निराधार हैं वास्तव में यह राजव

क्या सफेद फूलो वाले कंटकारी (भटकटैया) के नीचे गडा खजाना होता है?

8 . हमारे विश्वास, आस्थाए और परम्पराए: कितने वैज्ञानिक, कितने अन्ध-विश्वास? - पंकज अवधिया प्रस्तावना यहाँ पढे इस सप्ताह का विषय क्या सफेद फूलो वाले कंटकारी (भटकटैया) के नीचे गडा खजाना होता है? बैगनी फूलो वाले कंटकारी या भटकटैया को हम सभी अपने घरो के आस-पास या बेकार जमीन मे उगते देखते है पर सफेद फूलो वाले भटकटैया को हम सबने कभी ही देखा हो। मै अपने छात्र जीवन से इस दुर्लभ वनस्पति के विषय मे तरह-तरह की बात सुनता आ रहा हूँ। बाद मे वनस्पतियो पर शोध आरम्भ करने पर मैने पहले इसके अस्तित्व की पुष्टि के लिये पारम्परिक चिकित्सको से चर्चा की। यह पता चला कि ऐसी वनस्पति है पर बहुत मुश्किल से मिलती है। तंत्र क्रियाओ से सम्बन्धित साहित्यो मे भी इसके विषय मे पढा। सभी जगह इसे बहुत महत्व का बताया गया है। सबसे रोचक बात यह लगी कि बहुत से लोग इसके नीचे खजाना गडे होने की बात पर यकीन करते है। आमतौर पर भटकटैया को खरपतवार का दर्जा दिया जाता है पर प्राचीन ग्रंथो मे इसके सभी भागो मे औषधीय गुणो का विस्तार से वर्णन मिलता है। आधुनिक विज्ञ

दे दे बुलउवा राधे को : छत्तीसगढ में फाग 1

दे दे बुलउवा राधे को : छत्‍तीसगढ में फाग संजीव तिवारी छत्तीसगढ में लोकगीतों की समृद्ध परंपरा लोक मानस के कंठ कठ में तरंगित है । यहां के लोकगीतों में फाग का विशेष महत्व है । भोजली, गौरा व जस गीत जैसे त्यौहारों पर गाये जाने लोक गीतों का अपना अपना महत्व है । समयानुसार यहां की वार्षिक दिनचर्या की झलक इन लोकगीतों में मुखरित होती है जिससे यहां की सामाजिक जीवन को परखा व समझा जा सकता है । वाचिक परंपरा के रूप में सदियों से यहां के किसान-मजदूर फागुन में फाग गीतों को गाते आ रहे हैं जिसमें प्यार है, चुहलबाजी है, शिक्षा है और समसामयिक जीवन का प्रतिबिम्ब भी । उत्साह और उमंग का प्रतीक नगाडा फाग का मुख्य वाद्य है इसके साथ मांदर, टिमकी व मंजीरे का ताल फाग को मादक बनाता है । ऋतुराज बसंत के आते ही छत्‍तीसगढ के गली गली में नगाडे की थाप के साथ राधा कृष्ण के प्रेम प्रसंग भरे गीत जन-जन के मुह से बरबस फूटने लगते हैं । बसंत पंचमी को गांव के बईगा द्वारा होलवार में कुकरी के अंडें को पूज कर कुंआरी बंबूल की लकडी में झंडा बांधकर गडाने से शुरू फाग गीत प्रथम पूज्य गणेश के आवाहन से साथ स्फुटित होता है - गनपति को म